मुंबई पत्तन पर ड्राय बल्क कार्गो, ब्रेक बल्क कार्गो, परियोजना कार्गो के साथ-साथ अतिआयामी कार्गो (ओडीसी कार्गो) तथा सामान्य कार्गो के प्रचालन की सुविधाएँ मौजूद हैं।
यहाँ इंदिरा गोदी नामक एन्क्लोस्ड वेट डॉक है जिसका कुल जल क्षेत्र 24.04 हेक्टेयर का है और इसकी कुल घाट लम्बाई 4000 मीटर है। इंदिरा गोदी के 228.6 मीटर की लम्बाई और 30.5 मीटर की चौड़ाई वाले प्रवेश द्वार के माध्यम से ज्वार की किसी भी स्थिति में गोदी पर जलयानों की आवाजाही संभव है। बेसिन के अंदर 21 घाट और पत्तन की दीवार के साथ 5 घाट हैं जिनकी संकल्पित गहराई क्रमशः 9.14 मीटर और 7.5 मीटर है।
इंदिरा गोदी की पूर्वी भुजा के दक्षिणी विस्तार पर बलार्ड पियर स्टेशन और बलार्ड पियर एक्सटेंशन नाम के दो घाट हैं। बलार्ड पियर एक्सटेंशन घाट 244 मीटर लंबा है और इस पर एक आधुनिक यात्री टर्मिनल भवन भी है। बलार्ड पियर एक्सटेंशन घाट की संकल्पित गहराई निर्देशांक रेखा के नीचे 9.75 मीटर है। निर्देशांक रेखा के नीचे 9.1 मीटर की संकल्पित गहराई वाला बलार्ड पियर स्टेशन घाट कंटेनर जलयानों को सेवा प्रदान करता है।
यह घाट मुख्य रूप से क्रूज़ घाट हैं मगर खाली होने पर कार्गो जलयानों को लगाने में भी सक्षम हैं।