स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग
मुंबई पोर्ट ट्रस्ट केद्व बंदरगाह में या बाहरी क्षेत्र में जहाँ आवश्यक हो, सभी स्थापत्य अभियांत्रिकी कार्यों की संकल्पना, अभिकल्प तथा कार्यान्वयन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा न्यासी मंडल की सहायता स्थापत्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाना आवश्यक है. अपने अधिकार क्षेत्र में होनेवाली संरचनात्मक परिसंपत्तियों सहित सभी परिसंपत्तियों का रखरखाव करना इस विभाग का कार्य है. बंदरगाह का प्रमुख तथा अनुरक्षण निकर्षण कार्य सम्हालना भी इस विभाग द्वारा किया जाता है. यह विभाग, विविध नौगम्य जलमार्गो तथा पूरे बंदरगाह की गहराई की, हायड्रोग्राफिद्वक सर्वेक्षणों द्वारा आवधिक रुप से जाँच करता है तथा साउंडिंग चार्ट बनाता है, जिसका उपयोग नौसंचालन केद्व लिए पत्तन विभाग द्वारा किया जाता है. बंदरगाह व्यवस्था तथा संबंधित मामलों का परीक्षण करने हेतु सभी प्रकार केद्व जाँच कार्य इस विभाग द्वारा किए जाते हैं. बंदरगाह से भग्न पोतावशेष हटाना, उबारना, अन्तर्जलीय कार्य करना भी इस विभाग केद्व कार्यक्षेत्र में आते हैं. उपाध्यक्ष/अध्यक्ष, न्यासी मंडल तथा अन्य विभागप्रमुखों को, उनकेद्व प्रचालनीय तथा प्रंबंधकीय कार्यों से संबंधित स्थापत्य अभियांत्रिकी मामलों पर इस विभाग द्वारा व्यावसायिक सलाह दी जाती है. पोर्ट ट्रस्ट रेल लाइनें, स्थानक, यार्ड, सिग्नल प्रणाली तथा इंटरलॉकिंद्वग का निर्माण एवं अनुरक्षण और स्थायी मार्गों केद्व निर्माण तथा अनुरक्षण से संबंधित सभी कार्य इस विभाग द्वारा किए जाते हैं. कभी कभी इस विभाग द्वारा बाहरी पार्टियों केद्व लिए ’अमानत आधार’ पर कुद्वछ कार्य करवाए जाते हैं. |